नगर निगम के द्वारा चित्रा चौराहे के नजदीक एक अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया जिसमें बेसहारा लोगों को निशुल्क रहने की व्यवस्था की गई।
झाँसी। नगर निगम के द्वारा चित्रा चौराहे के नजदीक एक अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया जिसमें बेसहारा लोगों को निशुल्क रहने की व्यवस्था की गई। नगर निगम द्वारा पूर्व से ही ७ स्थाई रैन बसेरे झांसी नगर निगम के क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर संचालित किए जा रहे हैं आवश्यकता के दृष्टिगत इस अस्थाई रैन बसेरे की शुरुआत की गई है। नगर निगम के नगर आयुक्त पुलकित गर्ग जी द्वारा नवीन संचालित अस्थाई रैन बसेरे का निरीक्षण किया। वहां पर उपस्थित लोगों से उनके बारे में हालचाल लिया और सबको बताया कि आपको किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना है और बगल में जो शौचालय उसमें भी निशुल्क सारी सुविधाएं दी जाएंगी। साक्षर नागरिकों के लिए पत्र पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र भी निशुल्क उपलब्ध होंगे। नगर निगम के द्वारा एसएफआई प्रदीप अग्निहोत्री एवं अनूप साहू को जिम्मेदारी दी गई है कि उनके क्षेत्र के लोग कोई भी बाहर सड़क पर ना सोए हैं उनको रैन बसेरे में ले जाया जाए। जेई देवीलाल को जिम्मेदारी सौंपी गई कि रोड पर कोई सो रहा है तो गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएगी नगर निगम से और उनको अस्थाई रैन बसेरे या फिर अगर अस्थाई रैन बसेरा भर जाता है तो फिर स्थाई रैन बसेरे में पहुंचाए जाने का कार्य किया जाएगा। सहयोगी संस्था के रूप में स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के द्वारा अपने वॉलिंटियर लगाए गए हैं जो इस नेक कार्य में लोगों को रैन बसेरे में रुकने के लिए और ले जाने लाने में सहयोग करेंगे।