सहारा द्वारा बेसहारा किए गए लोगों द्वारा आज किया गया हल्लाबोल, प्रशासन हुआ हलाकन
झांसी। आज लाइट चौराहे पर सहारा ग्रुप में जमा धन की वापसी ना होने के विरोध में जमाकर्ता एवं एजेंटों का हुजूम जमा हुआ। मिशन भुगतान भारत यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक मदनलाल आजाद, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मलिक, जिला उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, जिला सचिव राजीव कुमार, एवं मोहम्मद अहमद, विजय मंशा रमानी, मनोज प्रजापति, महेश कुमार, नरपत कुमार, राजेश तिवारी, दशरथ कुमार, अरविंद निरंजन, मनोज साहू, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र गोयल, राजेश कुमार, दिनेश कुमार सहित हजारों की संख्या में लोगों ने जाम लगाकर नारेबाजी की तत्पश्चात बीकेडी के रास्ते होते हुए सत्याग्रह का जत्था कमिश्नरी की ओर बढ़ चला जहां प्रशासन ने विकास भवन पर ही रोक कर समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया परंतु पीड़ित एवं ठगी के शिकार भीड़ आज आर पार की लड़ाई के मूड में दिखी, मौके की नजाकत को समझते हुए कमिश्नर के प्रतिनिधि एडीएम संजय पांडे एवं सिटी मजिस्ट्रेट अतुल प्रताप ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को आश्वस्त किया तथा प्रतिनिधियों को एसएसपी कार्यालय ले जाकर मामला पंजीकृत करा कर भीड़ को संतुष्ट किया।