कॉमन सर्विस सेंटर पोर्टल पर दो नई विशेष सेवाएं चालू? पूरी जानकारी के लिए देखें एवं सुनें।

Written by Prem Prakash Agarwal 2023-01-01 News
झांसी। भारत सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जो कि पूरे भारतवर्ष में सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य करवाती है। यूं तो सीएससी पूरे वर्ष भर सेवा में विस्तार करती रहती है। इसी श्रृंखला में दो नई सेवाओं को प्रारंभ करते हुए CSC संचालकों को प्रशिक्षित करने के लिए आज स्टॉक होल्डिंग कंपनी जो कि भारत सरकार का ही एक प्रकल्प है के माध्यम से डीमेट अकाउंट के बारे में प्रशिक्षण दिलवाया गया। डीमेट अकाउंट मैं क्या-क्या फायदे हैं एवं कैसे यह कार्य करता है इसकी पूरी जानकारी दी गई। जैसे कि जो व्यक्ति शेयर्स में पैसा लगा कर के इन्वेस्ट करना चाहता है, कभी भी बेच करके पैसा वापस लेना चाहता है उसके लिए डीमेट अकाउंट की आवश्यकता होती है डीमेट का मतलब है डी मेटलाइजेशन। जिन लोगों के पास पहले खरीदे फिजिकल फॉर्म में शेयर्स रखे हैं उन्हें डिजिटल फॉर्म में कन्वर्ट करने के लिए डीमेट अकाउंट की आवश्यकता होती है। दूसरी सुविधा ई स्टांपिंग के बारे में चर्चा की गई। ईस्टांपिंग अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रत्येक ब्लॉक में एक VLE को चिन्हित करके यह प्रारंभ करने जा रहे हैं इसी के बारे में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएससी के जिला प्रबंधक देवेंद्र जी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की गई।