कोंच में उपजा की नवीन कार्यकारिणी का गठन

कोंच में उपजा की नवीन कार्यकारिणी का गठन

Written by Prem Prakash Agarwal 2022-12-30 News
राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उपजा-दीपक अग्निहोत्री। पत्रकार निर्भीक होकर कार्य करें, डरने की जरूरत नहीं, संगठन आपके साथ खड़ा है-कमलकान्त। पत्रकारों के लिए 24 घण्टा उपजा है, कोई भी दिक्कत हो तत्काल संगठन को बताएं-ओमप्रकाश राठौर। पत्रकारों के हितों का ध्यान रखने वाला अगर कोई सबसे बड़ा संगठन है तो वह उपजा ही है। यह संगठन काफी पुराना है और राष्ट्रीय संगठन है। यह बात कोंच में मियागंज में मीडिया हाउस उपजा के जिलाध्यक्ष पत्रकार अरविन्द द्विवेदी ने कही। कोंच में उपजा की नवीन कार्यकारिणी गठन के दौरान पधारे उपजा के जिलाध्यक्ष अरविन्द द्विवेदी ने कहा कि पत्रकारों के हर पहलू का अध्ययन उपजा करती है और किसी भी सूरत में उसके हितों की अनदेखी नहीं कर सकती है। इस मौके पर पत्रकार दीपक अग्निहोत्री ने कहा कि उपजा संगठन राष्ट्रीय स्तर का संगठन है और कई बड़ी लडाईयां इस संगठन ने लड़ी है और जीत भी हासिल की है। उन्होंने कहा कि आगे भी पत्रकार सुरक्षा कानून से लेकर कई अहम कानून भी बनवाने के काम में उपजा लगी हुई है। वहीं पत्रकार कमलकान्त ने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर कार्य करें, डरने की जरूरत नहीं, संगठन आपके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आजकल देखा जा रहा है कि पत्रकार के खिलाफ षडयंत्र रचने का कुचक्र रचा जाता है लेकिन ऐसे कुचक्रों से लड़ने के लिए उपजा हर समय तैयार है। इस मौके पर पत्रकार ओमप्रकाश राठौर ने कहा कि पत्रकारों के लिए 24 घण्टा उपजा साथ खड़ा है, कोई भी दिक्कत हो तत्काल संगठन को बताएं। संगठन के जिम्मेदार तत्काल ही एक्शन लेंगे और आपके साथ खड़े होंगे। इस मौके पर जिला से आये पत्रकारों का ज्ञानेन्द्र सेठ ज्ञानी व सभी पत्रकारों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं इस दौरान सर्वसम्मति से कोंच नगर कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से राममोहन रिछारिया को अध्यक्ष बनाया गया तो वहीं महामंत्री वरुण गुप्ता को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र पटैरिया एडवोकेट, सिराजउद्दीन, राममोहन खरे, नासिर, पवन कुमार को जगह दी गयी है। मंत्री पद पर राहुल राठौर, अली जावेद, अनवर अहमद, नरेन्द्र, मानवेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार, ऑडिटर पवन कुमार, कार्यालय प्रभारी संजय कुमार को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेंद्र पांचाल, अरविंद कौशल, किशोर पाठक, पुष्पेन्द्र कुमार द्विवेदी, सुभाषचंद्र, राजकुमार दोहरे, जेपी सविता, राहुल कुमार, मुनव्वर अली, सुन्दरम सोनी, इमरान अली को जगह दी गयी है। वहीं संरक्षक मण्डल में वरिष्ठ पत्रकार प्रियाशरण नगाइच, ज्ञानेद्र सेठ, गणेशी बुधौलिया, अरविंद दुबे को रखा गया है। नगर कार्यकारिणी की गठित टीम का जिला के पत्रकारों ने माला पहनाकर स्वागत किया।