
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नव निर्मित संदन की प्रथम बैठक सम्पन्न
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नव निर्मित संदन की प्रथम बैठक मे प्रमुख मुददौ पर हुई वार्ता कासगंज जनपद की टीम ने नव निर्मित सदन का पटिका पहनाकर किया स्वागत। यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की प्रांतीय कार्यकारिणी सदन की प्रथम बैठक 18 दिसम्बर 2022 दिन रविवार समय 12 बजे 28 बी दारूलसफा लखनऊ मे आहुत की गयी। सदन की अध्यक्षता शिव मनोहर पांडेय (रायबरेली) ने की। कार्यक्र्रम के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक रतन दीक्षित ने कहा उपजा के विकास एवं संजीवनी के लिए नव निर्मित सदन मे वह उर्जा है। जो उपजा के लिए उचाईयो तक ले जा सकती है। वही बैठक का संचालन कर रहै उपजा के संरक्षक/ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमे हर जनपद के जिलाअध्यक्षो / महामंत्रीओ से वर्ता करके संगठन की जिला स्तर पर शीघ्र ही कार्य कारिणी कर उपजा को मजबूत किया जाये। वही कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के समूचे जनपदो से आये पदाधिकारी व सदस्यो का नवनिर्मित प्रदेश अध्यक्ष शिव मनोहर पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। व साथ ही सभी को आश्वस्थ भी किया कि हम सब मिलकर उपजा को एक परिवार की तरह मजबूत करेगे। वही प्रदेश महामंत्रीं अनिल अग्रवाल ने आगामी समय मे होने वाली शपथ ग्रहण समारोह की भूमिका पर प्रकाश डाला। वही कासगंज से पहुचे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम पाण्डेय / जिलाअध्यक्ष मनोज पाराशर ने नवनिर्मित सदन का पटिका पहनाकर भव्य स्वागत किया। ओर कासगंज जनपद की कार्यकारिणी गठन कर सूची भी जमा की गई। वही संगठन को मजबूत करने के लिए कई प्रस्ताव पारित किये गये जिसकी सर्व समति ने स्वीकृति प्रदान की। वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम पाण्डेय को जनपद हाथरस व एटा एवं बदायू मे उपजा की टीम गठन करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। वही सोरो टाइम्स समाचार पत्र की प्रतियां भी वितरण की गई। बैठक के दौरान अनिल द्विवेदी कोषाध्यक्ष , महेंद्र अग्रवाल , दीपक सिंह, अनिल शर्मा सरदार शर्मा ,प्रदीप श्रीवास्तव , श्याम चंद्र , संतोष यादव , अनुपम चौहान , महेश पटेरिया , चंद्रिका दीक्षित , उधम सिंह , सरदार महेंद्र सिंह , आरबी सिंह , बीएन मिश्र , हेमंत पाठक , विश्व मोहन बाजपेई , डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह ,आलोक द्विवेदी ,अनिल पुरोहित , पुत्तन सक्सेना ,देवेंद्र मिश्र ,ज्ञानेंद्र सेठ, अमरनाथ राय, रमाशंकर श्रीवास्तव ,अमित मिश्र ,चंद्रकांत यादव ,शेखर सिद्दीकी और राजेंद्र जायसवाल आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहै।