आपके साथ अपने कुछ विचार साझा करना चाहता हूं न्यूज़ चैनल प्रारंभ करने का उद्देश बताना चाहता हूं।

Written by Prem Prakash Agarwal 2022-12-03 News
प्रिय साथियो सप्रेम नमस्कार आज आपके साथ अपने कुछ विचार साझा करना चाहता हूं न्यूज़ चैनल प्रारंभ करने का उद्देश बताना चाहता हूं। विभिन्न संचार के माध्यमों के द्वारा हमें देश-विदेश व स्थानीय समाचार एवं घटनाओं का पता चलता रहता है परंतु कुछ ऐसा छूट जाता है जो आमजन के सरोकार से संबंधित है, मेरे विचार से हम और आप मिलकर उस गेप को कम करने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके लिए एक प्लेटफार्म तैयार करने का मन बनाया है यदि आप लोग इसमें सहयोग व आशीर्वाद देते हैं तो हम और आप मिलकर कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। जैसा कि हम सभी के जीवन में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली से कहीं ना कहीं मन दुःखी व झुब्द जरूर हुआ होगा, उसका हल ढूंढने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने स्तर पर प्रयास करता है, कुछ समस्याओं का समाधान हो जाता है कुछ का नहीं होता है विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के दांवपेंच पर मन मसोसकर रह जाते हैं फिर जनप्रतिनिधियों का सहारा लेते हैं या फिर संबंधित विभाग के द्वारा रचित चक्रव्यूह में अपने आपको सरेंडर करके उनकी अनैतिक मांगों को मान लेते हैं। हम इस चैनल के माध्यम से स्वयं की व अपनों की मदद उनकी आवाज बनकर कर सकते हैं यानी उनकी जायज समस्याओं को समझकर संबंधित विभाग के कर्मचारियों/ अधिकारियों से मिलकर करवा सकते हैं, यदि समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं होता है तो राज्य स्तर पर या केंद्र स्तर पर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। मैं इस कार्य में संलग्न रहते हुए यह प्रतिज्ञा करता हूं चैनल के माध्यम से कभी भी व्यक्तिगत आर्थिक स्वार्थ के लिए काम नहीं करेंगे। उदर पूर्ति के लिए विभिन्न स्रोतों से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करूंगा। इस चैनल के माध्यम से आवाज उठाने का कोई भी शुल्क नहीं लूंगा हां इतना जरूर चाहूंगा कि चैनल की आवाज को बुलंद करने के लिए सभी प्लैटफामों पर चैनल की आवाज पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी हमारी व उसकी भी होगी जिसकी हम और आप मदद करने वाले हैं। न्यूज़ कार्यालय में हम आपका बहुत-बहुत स्वागत करते हैं कभी भी आकर अपनी समस्या संबंधित विभाग का नाम, तथ्य सहित जानकारी हमें उपलब्ध कराएं जिससे हम आपकी बात तत्परता से रख सकें। उक्त के बारे में चर्चा के क्रम में कुछ मुद्दे वर्तमान में चैनल के संज्ञान में आए हैं जिस पर हमारी टीम कार्य कर रही है शीघ्र ही समस्या का समाधान होगा। हम और आप इस पुनीत कार्य में सफल होंगे, सफल होंगे, सफल होंगें, ऐसा मेरा विश्वास है।