आल्हा घाट रोड पर पिछले 1 माह से रुका कार्य हुआ प्रारंभ
आल्हा घाट रोड पर पिछले 1 माह से रुका कार्य हुआ प्रारंभ 2 दिन पूर्व एसकेटी न्यूज़ यानी समय की तलाश समाचार ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप लोगों के माध्यम से यह मुद्दा उठाया था जिसको संबंधित विभाग ने संज्ञान लेकर ठेकेदार द्वारा तुरंत कार्य प्रारंभ के निर्देश दिए जिससे संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है , क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए सुकून की बात है यह सब आप लोगों द्वारा किए गए सहयोग से ही संभव हो सका आशा करते हैं कि आप इसी तरह निरंतर सहयोग करते रहेंगे तो क्षेत्र व नगर के विकास के लिए यह चैनल सदैव तैयार रहेगा। कार्य प्रारंभ की पड़ताल करने जब टीम वहां पहुंची तो मशीन चालू होने ही वाली थी जिस का दृश्य आप स्वयं देख सकते हैं मौजूद लेबर एवं कर्मचारियों द्वारा जब यह देखा गया कि वीडियो बन रही है तो तुरंत मशीन वापस कर दी गई कारण और फिर मसाला यानी सीमेंट और बालू की मात्रा बढ़ाकर वापस कार्य प्रारंभ हुआ नगर निगम द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के संबंध में ना तो कहीं पर कार्य से सम्बन्धित लागत लिखी है कहां से कहां तक है बन रहा है किस मद में बन रहा है जैसा कि नियमानुसार कार्य प्रारंभ के पूर्व एक पट्टी का लगाना आवश्यक है। जिससे आम लोगों को भी पता चल जाएगा और कार्य में सहयोग भी मिलेगा। नगर निगम के ठेकेदार फर्म सुरेश चंद गुप्ता द्वारा चल रह कार्य की गुणवत्ता एवं समय अवधि पूर्ण करने की बारे में जब वहां उपस्थित लोगों से पूछा गया तब इंजीनियर अनुज गुप्ता ने विस्तार से बताया आइए जानते हैं उन्हीं से।