आल्हा घाट पर एक बार फिर हुआ एक्सीडेंट, लगा जाम, आल्हा घाट रोड के बीचों बीच डाल दिया मैटेरियल
झांसी। आल्हा घाट पर एक बार फिर हुआ एक्सीडेंट। आल्हा घाट रोड पर नगर निगम द्वारा बनाई गई फल एवं सब्जी मंडी पर जाम की स्थिति बनी लोगों का मोटरसाइकिल से भी निकलना मुश्किल हुआ। रोड बनाने के लिए बीच रोड पर गिट्टी एवं बालू गिराई गई जिससे वहां आने जाने वालों को बहुत ही तकलीफ हो रही है काम नहीं हो रहा है काम पूरी तरह से बंद है लोग आते जाते वक्त नगर निगम एवं ठेकेदार को बुलावा बुरा भला कहते हुए दिखाई दिए। बनाई गई सब्जी मंडी के फड़ों पर कोई भी फल वाला व सब्जीवाला नहीं लगा रहा बाहर पूरा कब्जा करके आने जाने वालों को तकलीफ दे रहे हैं पूछे जाने पर बताया नगर निगम द्वारा ₹50000 जमा कराकर के ₹15000 महीना किराया देकर मांग रहे हैं जो कि देने में सक्षम नहीं है। छोटी पूंजी वाले ₹50000 जमा करें सर ₹15000 दे यह कहां का न्याय है ऊपर से पूरे रोड पर मलवा डाला हुआ है रोड को बनाने के लिए गुणवत्ता का सामान भी नहीं लगाया जा रहा है ऐसा देखने को मिला है वहां के लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि पिछले 3 महीनों से इसी तरह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कोई सुनने वाला नहीं है जिलाधिकारी महोदय को भी ज्ञापन दिया गया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई लोग सरकार से मांग करते हैं लोकल प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द रोड के निर्माण का कार्य पूरा किया जाए जिससे जिससे आवागमन में सहूलियत हो सके आम जनमानस इस व्यवस्था से पूरी तरह से असंतुष्ट है आने वाले चुनाव में नगर निगम के पार्षद को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। संबंधित विभाग को संज्ञान ले कर के तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए और यदि ठेकेदार समय पर कार्य नहीं करता है तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई होना चाहिए। नगर निगम को खाली पड़ी दुकानों को आवंटित करने के लिए शीघ्र ही पुनर्विचार करते हुए सब्जी विक्रेता एवं फल विक्रेताओं की मांगों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही करने पर विचार करना चाहिए जिससे छोटे दुकानदारों को भी लाभ मिल सके।