झांसी मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा स्मार्ट कार्ड यू एम आई डी बनाये जाने हेतु लगाये जा रहे शिविर

झांसी मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा स्मार्ट कार्ड यू एम आई डी बनाये जाने हेतु लगाये जा रहे शिविर

Written by Prem Prakash Agarwal 2022-11-24 News
झांसी मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा स्मार्ट कार्ड यू एम आई डी बनाये जाने हेतु लगाये जा रहे शिविर के क्रम मे आज दिनांक 24-11-2022 को स्टेशन प्रबंधक, तालबेहट के कार्यालय मे शिविर का आयोजन झांसी मंडल के कार्मिक विभाग से आए कर्मचारियों द्वारा किया गया । सर्व प्रथम शिविर में झांसी मण्डल के कार्मिक विभाग से आए श्री प्रवीन बंसल द्वारा चिकित्सा स्मार्ट कार्ड की उपयोगिता एवं उसके लाभों के संबंध में सेवानिवृत्त एवं सेवारत कर्मचारियों को जानकारी दी गई । शिविर मण्डल रेल प्रबन्धक, झांसी श्री आशुतोष के दिशा- निर्देशन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री बी के चतुर्वेदी की देख-रेख में आयोजित किया गया । इस अवसर पर मुख्य कर्मचारी हित निरीक्षक श्री अतीक उर रहमान एवं श्री अपूर्व झां उपस्थित रहे । शिविर में 22 सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों द्वारा लाभ लिया गया । इस शिविर में स्टेशन प्रबंधक श्री जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा ।