आम आदमी पार्टी झांसी ने मनाई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती

आम आदमी पार्टी झांसी ने मनाई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती

Written by Prem Prakash Agarwal 2022-11-24 News
आम आदमी पार्टी झांसी ने मनाई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती दिनांक 22/11/2022 को वीरांगना झलकारी बाई के जन्मदिवस पर झलकारी बाई पार्क में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिस के मुख्य अतिथि प्रांतीय सचिव अर्पित चौहान रहे नेतृत्व जिला अध्यक्ष अरशद खान ने किया महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने अध्यक्षता की विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव साजिद निसार सिद्दीकी रहे संयोजन महानगर मीडिया प्रभारी महेंद्र वर्मा तथा राजेश कुशवाहा ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने किया इस मौके पर अर्पित सिंह चौहान ने कहा वीरांगना झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मीबाई की सहायता तथा झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए अपने प्राण निछावर कर दिए ! अरशद खान ने कहा वीरांगना झलकारी बाई ने वीरता और साहस से अंग्रेजों का मुकाबला किया तथा युद्ध में अंग्रेजों को परास्त करने का काम किया! गयादीन कुशवाहा ने कहा वीरांगना झलकारी बाई का जन्म ग्राम भोजला में एक साधारण से परिवार में हुआ था बचपन से ही उन्हें घुड़सवारी तलवार चलाने का शौक था देशभक्ति उनके खून में थी रानी लक्ष्मीबाई की सेना में भर्ती होकर उनकी सहायक बनी और झांसी के रक्षा के लिए उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते अपने प्राण निछावर कर द कर दिए ! कार्यक्रम में उपस्थित संजीव उपाध्याय अध्यक्ष गरौठा विधानसभा सीमा कुशवाहा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ तुलसीदास कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष सतीश झा राजेश श्रीवास्तव बृजेंद्र कुशवाहा प्रवीण बाजपेई नारू उस्ताद हरी कुशवाहा राधे कृष्ण मोहन वर्मा आदि उपस्थित रहे अंत में आभार महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने किया