जलसा 2022 कार्यक्रम का आयोजन

जलसा 2022 कार्यक्रम का आयोजन

Written by Prem Prakash Agarwal 2022-11-19 News
वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जी के जन्म दिवस पर जिला प्रशासन झांसी के द्वारा आयोजित जलसा 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें झांसी के 12 स्कूलों की टीमों के द्वारा सज्जा प्रतियोगिता एवं केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के द्वारा भी प्रत्येक प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर अक्स नाट्य एवं कला संस्थान झांसी के द्वारा रणचंडी नाटक का मंचन देवराज चतुर्वेदी जी के निर्देशन में किया गया । इस अवसर पर आदर्श सिंह iAS मंडलायुक्त झांसी प्रमोद कुमार अग्रवाल वरिष्ठ IAS जोगेंद्र सिंह DIG झांसी एवं उनके पिता हेमा दास श्यामलता आनन्द ADM न्याय अरुण कुमार सिंह ADM प्रशासन झांसी अंकुर श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट झांसी। आज के जलसा कार्यक्रम में झांसी जालौन ललितपुर की विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन जी एवं उनके पति श्री आर पी निरंजन जी, जिला अध्यक्ष जमुना कुशवाहा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम जी, की गरिमामय उपस्थिति मैं जिला प्रशासन के द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर झांसी रानी के प्रिंट बाला कप एवं डॉक्टर नीति शास्त्री के द्वारा कैलेंडर भेंट देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संयोजिका एवं अश्य नाट्य कला संस्थान की संरक्षिका नीति शास्त्री के द्वारा कार्यक्रम का संचालन भी किया गया। रंगोली प्रतियोगिता एवं सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह को कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। झांसी की रानी का रोल बेबी इमरान के द्वारा किया गया जिसकी सभी ने बहुत प्रशंसा की।