
नगर निगम के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम झांसी
नगर निगम के द्वारा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम झांसी के स्कूलों एवं महाविद्यालयों में चलाया जा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के संदर्भ में स्वच्छता जागरूकता एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया गया। जिसमें सभी से अपील की गई कि अपनी छत पर टायर, टंकी या कोई भी टूटी पड़ी हुई चीजों को उलट कर रख दें जिससे कि उसमें पानी जमा नहीं हो क्योंकि डेंगू अपना लारवा पानी में बना लेता है और वह अंडे धीरे-धीरे एक मच्छर का रूप ले लेते हैं और हमारे लिए बहुत हानिकारक है जिसको यह मच्छर काट लेता है उसको डेंगू हो सकता है और एक मच्छर एक आदमी को काटता है फिर वह दूसरे को भी संक्रमित होने का डर रहता है। छात्र छात्राओं को डेंगू से बचाव के बारे में बताया जा रहा है एवं कैसे अपने आसपास सफाई रखकर झांसी को स्वच्छ एवं सुंदर बना सकते हैं। वीरांगना झलकारी बाई महाविद्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के संदर्भ में स्वच्छता जागरूकता एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए झांसी नगर निगम के द्वारा चार डस्टबिन घर में रखने की अपील की गई हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले डस्टबिन में सूखा कचरा, काले डस्टबिन में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और लाल डस्टबिन में जब चोट लग जाती रूई में खून लगा हुआ है या कोई खून लगा हुआ गंदा कपड़ा या सैनिटरी पैड, उपयोग की गई ग्लव्स, सिरिंज की सुई इत्यादि का को लाल डस्टबिन में रखना है। नगर निगम के द्वारा जो कचरा कलैक्शन के लिए जो गाड़ी चलाई जा रही है उसको ही कचरा देने की अपील की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि किस तरह से जो लोग अपने आसपास गंदगी जमा रखते हैं या उनके घर में गंदा पानी भरा रहता है उसमें मच्छर का जन्म हो जाता है और वह मच्छर हमें डेंगू का शिकार बना सकता है इसलिए हमें अपने आसपास सफाई रखनी है। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के संदर्भ में स्वच्छता जागरूकता एवं संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चलाया गया। नुक्कड़ नाटक में स्वच्छता के प्रति जागरूक करें किया गया जिसमें बताया गया कि हमें नगर निगम की गाड़ी में ही सब कचरा देना है और अगर आसपास कहीं प्लॉट में कचरा डालने जाते हैं तो उसके लिए चालन काटा जा सकता है एवं झांसी नगर निगम को स्वच्छ बनाने की पहल को असफल बनाएगा। सभी झांसी वासियों से अपील की कि नगर निगम की गाड़ी को ही कचरा दें और इधर उधर कचरे को ना फेंके। प्लास्टिक हमारे लिए हानिकारक है इसलिए सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया गया है हम सभी को कपड़े के बैग जूट के बैग या पेपर के बैग का इस्तेमाल करना है और अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।