१०८ कुंडीय रूद्र चंडी महायज्ञ, क्राफ्ट मेला।मैदान में संतों का समागम एवं आशीर्वचन
वीरांगना लक्ष्मीबाई को समर्पित क्राफ्ट मेला मैदान में चल रहे 108 कुंडीय महायज्ञ में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत सिंह परिहार के प्रयास से आज पांचवें दिन बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के दौरान सभी वेदियों की देखरेख आचार्यगण करते हुए घी और हवन सामग्री वितरण कर रहे थे। अद्भुत भक्तिमय नजारा देखने को मिल रहा था, लोग मंत्रमुग्ध होकर, मंत्रों के उच्चारण की ध्वनि के अनुसार स्वाहा करते हुए वेदियों में प्रज्वलित अग्नि में घी एवं हवन सामग्री अर्पित करते हुए प्रसन्न नजर आए। हवन पूर्ण होने के पश्चात सभी ने मिलकर दीप जलाकर आरती की। यज्ञ में पधारे गुरूजी श्री १००८ वैदेही वल्लभ शरण महाराज जी ने सभी भक्तों को अपने आशीर्वचन में कहा कि शहीदों की आवाज संस्था के अध्यक्ष आत्मजीत सिंह व आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत सिंह परिहार द्वारा सराहनीकार्य किया। मां दुर्गेश्वरी शक्ति स्वरूपा ‘‘श्री’’ की व्याख्या करते हुए यज्ञ की महिमा का वर्णन किया व यज्ञ करने व करवाने वालों की हर इच्छापूर्ति का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तव में ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति से जोड़ता है वहीं दूसरी ओर जो दुराचारी शक्तियां धरती पर विचरण कर रही हैं उन को नष्ट यज्ञ द्वारा किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष आत्मजीत सिंह आयोजक श्री हेमंत सिंह पवार जी का परिहार जी को साधुवाद करते हुए कहा कि अल्प समय में कितने विशाल यज्ञ का आयोजन करके झांसी की जनता को एक अनूठा धार्मिक अनुष्ठान दिया जो कि अभूतपूर्व कार्य है। यज्ञाचार्य ने आचार्य पीठ से आशीर्वचन देते हुए कहा कि यज्ञ जैसा महान कार्य राजा जैसा व्यक्ति ही करवा सकता है और जो व्यक्ति तन मन धन से यज्ञ करते हैं या करवाते हैं अगर राजा नहीं है तो राजा बनना निश्चित है कुबेर जैसा धनवान बनते हैं जो पुष्पांजलि देते हैं। यज्ञाधीश महेश्वरी जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि झांसी की जनता को सुखी रहने का आशीर्वाद है। आयोजक एवं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यज्ञ में सहयोग करने वालों को धनधान से परिपूर्ण होने का आशीर्वाद दिया। यज्ञाचार्य महापंडित श्री मिश्रा जी जिन्होंने पूरे यज्ञ की संरचना की ने कहा कि यज्ञ नारायण सेवा में सत्कर्मी पुन्यआत्माओं को नमन करता हूँ। यज्ञ करना आसान कार्य नहीं है, यज्ञ कर्म देवताओं को देने हव्य के रूप मे ंदेने का कर्म इसलिए हर व्यक्ति को यज्ञ अवश्य करना चाहिए यज्ञ में सहयोग करने वालों की यज्ञ नारायण सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। आज झांसी की रानी तो नहीं है पर रानी की झांसी में हमें उनकी आत्मषान्ति के लिये यज्ञ के रूप में श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला। यज्ञशाला में विशेष रुप से पधारे पूर्व जिला अध्यक्ष जालौन के प्रभारी श्री संजीव श्रृंगी ऋषि ने अपने उद्बोधन में सभी महानुभावों का अभिवादन किया व झांसी की जनता से अपील की कि अभी 2 दिन बाकी है आप अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करें ऐसा यज्ञ जल्दी दोबारा नहीं देखने को मिलेगा, समय व्यर्थ ना करें समय से यज्ञ शाला में उपस्थित हों। यज्ञषाला में सर्व श्री सुबोध गुबरेले जी पूर्व ज़िलाध्यक्ष भा ज पा, श्री राजकांतेश वर्मा जी ब्लॉक प्रमुख, श्री श्रेष्ट साहू जी पुर्ब ज़िला मंत्री भा ज पा, श्री रोहित गोठनकर ज़िला मंत्री भा ज पा, प्रणव श्रीवास्तव आकाश कुशवाहा विभाग संघठन मंत्री ंइअच गिरजा तिवारी, नीरज सिंह (स्किल्ड इण्डिया), नीता अवस्थी ममता लश्करी प्रेम अग्रवाल अनिल पाठक पुष्पेंद्र परिहार, रशकेंद्र गोतम, पुष्पेन्द्र पाठक, अनिल यादव, अमित तिवारी, नन्दकिशोर तिवारी, विवेक कुमार गहोई सहित लगभग 200 संख्या में यजमान मौजूद रहे। अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार द्वारा सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।